- alpayuexpress
अद्भुत: बाराबंकी में महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म
( किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस-Alpayu Express)
अप्रैल गुरुवार 30-4-2020
अद्भुत: बाराबंकी में महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म
*बाराबंकी।* उत्तर प्रदेश के बारांबकी जिले में बुधवार सुबह एक साथ पांच बच्चों की किलकारी गूंजी। इसमें एक का जन्म घर पर और चार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सामान्य तरीके से हुआ। महिला और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं, एक बच्चे को श्वास लेने में कुछ दिक्कत के चलते आक्सीजन लगाया गया है। महिला का पांच वर्ष में यह दूसरा प्रसव है।
थाना रामनगर में सूरतगंज क्षेत्र के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। आज सुबह महिला ने घर पर एक बच्चे का जन्म दिया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसने चार और बच्चों को जन्म दिया। महिला और बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से दो लड़के और तीन लड़की हैं। इनमें से दो के वजन एक किलो सौ ग्राम हैं वहीं, दो का 900 ग्राम है, जबकि एक का 800 ग्राम है। 28 सप्ताह में महिला ने इन बच्चों को जन्म दिया है।