top of page
Search

अज्ञात वाहन ने तोड़ा विद्युत पोल!...पूरी रात व पूरे दिन बिजली गायब होने से मचा हाहाकार

  • alpayuexpress
  • Nov 20, 2022
  • 1 min read

सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


अज्ञात वाहन ने तोड़ा विद्युत पोल!...पूरी रात व पूरे दिन बिजली गायब होने से मचा हाहाकार


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


सैदपुर। नगर स्थित पंकज टाकीज रोड पर बीती देररात अज्ञात वाहन के धक्के से पोल टूट गया। जिसके चलते पूरे कस्बे में पूरी रात व शनिवार को पूरे दिन तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके बाद नगर में लोग पेयजल के लिए भी परेशान हो गए। जिनके पास जेनेरेटर थे, उनके काम हुए और बाकियों के काम ठप हो गए। अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने बताया कि बिजली आपूर्ति पोल टूटन के चलते गायब थी। बताया कि पूरे दिन जुटने के बाद नया पोल लगा दिया गया है। शाम करीब सवा 6 बजे आपूर्ति की जा सकी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page