top of page
Search

अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा!...शिव मन्दिर में रखी प्रतिमा को किया गया खंडित,जांच में जुटी पुलिस

  • alpayuexpress
  • Feb 21, 2024
  • 1 min read

अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा!...शिव मन्दिर में रखी प्रतिमा को किया गया खंडित,जांच में जुटी पुलिस


अंकित दुबे पत्रकार


गाज़ीपुर:- खबर क्यूगाज़ीपुर जिले से है जहां पर सनातन धर्म को आहत पहुंचाने के लिए कुछ अराजक तत्वों ने अति प्राचीन मां चंडिका धाम पर अलौकिक अति प्राचीन भगवान शंकर के साथ विराजते नंदेश्वर जी की प्रतीमा को छती ग्रस्त कर दिया गया आप को बता दें कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव मे अति प्राचीन मां चंडिका धाम पर भगवान शिव के साथ विराजमान नंदेश्वर जी की प्रतीमा को कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा छति पहुचाया गया है।

भगवान गणेश लक्ष्मी जी की प्रतिमा को तोड़ने का भी प्रयास किया गया साथ ही साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जब मां चंडिका धाम से निकलते समय सौरी चट्टी पर बना शिवजी की प्रतिमा को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया जब सुबह ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने 112 डॉयल करके सूचित किया इसके बाद थाने पर फोन किया गया थाना से सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार यादव ने आकर मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द उन अराजक तत्वों को पकड़ लिया जाएगा और मां चंडिका धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रिंस राय से सीसीटीवी कैमरे के फोटेज़ मांगा गया है। अब देखना है कि शादियाबाद थाना उस अराजक तत्वों को पकड़ने में सफल होती है या पिछली बार की तरह नाकामयाबी हासिल करती है यह घटना मां चंडिका धाम पर विगत कई वर्षों से लगातार चला आ रहा है। और प्रशासन के हाथ बराबर खाली मिलते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page