top of page
Search

अखिलेश यादव पहुंचे गाजीपुर!..मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़कर दी श्रद्धांजलि

  • alpayuexpress
  • Apr 7, 2024
  • 2 min read

अखिलेश यादव पहुंचे गाजीपुर!..मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़कर दी श्रद्धांजलि


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां आज दिन रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद पहुंचे ।इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव की को लेकर यह भी संभावना जताई जा रही थी कि वह मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। लेकिन वह काली बाग कब्रिस्तान नहीं गए जहां मुख्तार अंसारी को दफनाया गया है। इस बीच उन्होंने मुख्तार अंसारी के कस्टोडियल डेथ को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।

अखिलेश ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर जो कुछ भी हुआ वह सवाल खड़े करती है ।इन सवालों का जवाब सरकार के पास नहीं है। अखिलेश यादव ने वर्तमान की सरकार पर सियासी हमला बोलत बोलते हुए कहा कि सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है ।कस्टोडियल डेथ के मामले यूपी में अन्य प्रदेशों से आगे निकलने की रेस में है। मुख्तार अंसारी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी लंबे समय से जेल में थे। उन्होंने खुद को जहर दिए जाने की बात कही थी।लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।जो सरकार अपने नागरिक को सुरक्षा नहीं दे पाती हो,वह जानता की सरकार नहीं हो सकती है। मीडिया के पूछे सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अगुवाई में अगर जांच होगी तभी मुख्तार अंसारी के मौत के मामले में सच्चाई सामने आ पाएगी। वही मीडिया की ओर से पूछे एक सवाल का जवाब में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है। मीडिया ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी को लेकर भी सवाल किया अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे निर्णय लिए जाना चाहिए जिससे न्याय व्यवस्था में लोगों के भरोसा और मजबूत हो

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page