top of page
Search

अंधेरे में मच गया शोर!...दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट,महिलाओं ने अश्लील हरकत व छेडछाड का लगाया आ

  • alpayuexpress
  • Nov 25, 2023
  • 1 min read

अंधेरे में मच गया शोर!...दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट,महिलाओं ने अश्लील हरकत व छेडछाड का लगाया आरोप

रजत श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मौरा ( अमीरहा)गांव में बुधवार की शाम दबंगो ने घर में घुसकर मारपीट कर चार महिलाओं को किया घायल। बुधवार की शाम 7 बजे गांव के हरिशंकर हिरा लाल गुलाबचन्द एक जूट होकर संगीता देवी पत्नी बलिराम राजभर के घर में घुस गये व गाली गल्लौज देते हुए डंडे से मारपीट पीट संगीता आरती अनीता व कलावती को लहू-लुहान कर दिया। अंधेरे में शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पंहुच बीच-बचाव किये व घायलों को नजदीकी डाक्टर के पास ले गए जंहा इलाज जारी है। भीड़ में जुटे किसी ने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुला लिया। मौके पर पंहुची पुलिस जांच व धर पकड में जुट गयी। तहरीर मे घायल महिलाओं ने अश्लील हरकत व छेडछाड का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है लेकिन पुलिस इसे शिरे से खारिज कर रही है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page